अंबर के कोने कोने में तिरंगा लहराता
मैं स्वदेश का गौरव गान गाता
अंबर मुस्काता
मुस्काते अंबर के चांद सितारे
मुस्काते प्यारे प्यारे
प्यार के बागान सारे
मुस्काते पुष्प प्यारे प्यारे
मुस्काते बादल सारे
तिरंगा आजादी का गीत गाता
तिरंगा अवनी और अंबर में लहराता
हर गली, हर चौराहे पर तिरंगा लहराता।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X