खुद को बेहतर बनाओ
खुद को सुंदर बनाओ
आत्म सुधार में लग जाओ
खुद पर समय लगाओ
खूब खुद को तपाओ
आत्म सुधार से बड़ा कोई सुधार नहीं
कोई किसी में ला सकता सुधार नहीं
सभी खुद को सुधारें तो जग सुधर जाएगा
जग सुधरेगा तो जग रहने लायक बन जाएगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X