घर-घर में जलाओ शिक्षा की मशाल
पेश करो एक एक दम अनूठा मिसाल
जब सारे बच्चे पढ़ेंगे
तब हम आगे बढ़ेंगे
जब सपने हम गढ़ेंगे
तब कर्म के भाव उमड़ेंगे
जब शत्रुओं से हम लड़ेंगे
जब अपने हक पर हम अड़ेंगे
जब हम नेक कर्म करेंगे
जब हम स्वदेश पर मरेंगे
तब हम विकसित बनेंगे
तब हम हुलसित बनेंगे
हिंद को शिक्षित देश बनाना है
हिंद को सुरक्षित देश बनाना है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X