आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सत्य की जीत

                
                                                         
                            जो लिया सत्य का सहारा
                                                                 
                            
वह कहां कभी हारा?
हार कर भी सत्य कभी नहीं हारता है
जीतता है वह जो सत्य को मानता है
देखो इतिहास पलट के
देखो इतिहास के पन्नों को उलट के
पढ़ो महाभारत,रामायण गीता
देखो कैसे जीती द्रौपदी, सीता
देखो कर्ण को,देखो युधिष्ठिर को
देखो भगतसिंह जैसे वीर को
सत्य सदा जीतता है
सत्य इतिहास लिखता है
सत्य से संसार सदा सीखता है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर