मैं सच साहस से कहूंगा
मैं अत्याचार अब नहीं सहूंगा
मैं सच सदा लिखूंगा
मैं सच सदा शान से कहूंगा
मैं सच कहे बिना नहीं रहूंगा
सच से सिंहासन हिलेगा
साहस से हिमालय हिलेगा
लड़ कर अधिकार अपना हम ले लेंगे
अपना अक्साई चिन छिन कर हम ले लेंगे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X