सच बोलना कल भी मुश्किल था
आज भी मुश्किल है
कल भी मुश्किल रहेगा
पर सच बोलने वाला
सच बोलता रहेगा
साहस रखने वाला
मुंह खोलता रहेगा
सच बोलता रहेगा
सत्ता से नहीं जो डरेगा
सता से जो लड़ेगा
उसको जहर का प्याला मिलता रहेगा
कीचड़ में कमल खिलता रहेगा
सुकरात बनना पड़ेगा
जहर का प्याला पीना पड़ेगा
मर कर जीना पड़ेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X