क्या रावण जल गया?
यदि सच में जल गया
तब तो कमाल हो गया
कुछ नया हो गया
कुछ बड़ा हो गया
इतिहास में काम अमर हो गया
अब अगला दशहरा आएगा
अब रावण नहीं जलाया जाएगा
होंगे हम सभी अब राम
तब रावण का क्या काम?
अब अपराध रूक जाएगा
अब हत्या मार रूक जाएगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X