मैं लिखना पढ़ना चाहता हूं
मैं सीखना बढ़ना चाहता हूं
तुम चाहती हो आगे मैं न पढ़ूं
और आगे की ओर मैं न बढ़ूं
जो खूब पढ़ता है
वही आगे बढ़ता है
शिक्षा है हथियार
शिक्षा से होते हैं हम होशियार
इस बात को मत भूलो
शिक्षा से अंबर को छू लो।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X