हम नित नवीन सीखते हैं
अंतिम क्षण तक सीखते हैं
जो सदा सीखता है
वही सफल दिखता है
नित नवीन जो पढ़ता है
आगे वही बढ़ता है
हम सबसे सीखते हैं
हम गलती करके सीखते हैं
हम सुन कर सीखते हैं
हम देख कर सीखते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X