मैं साहस से खड़ा हूं
मैं वीरता से लड़ा हूं
मैं साहस से अड़ा हूं
मैं सबको जिलाता हूं
मैं अमृत पिलाता हूं
मैं सब सहता हूं
मैं सच कहता हूं
मैं उपवन हूं
मैं घना वन हूं
मुझे बचाओ,मैं तुमको बचाऊंगा
मुझे लगाओ,मैं तुमको खिलाऊंगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X