आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेरा प्यारा गोरखपुर

                
                                                         
                            मेरा प्यारा गोरखपुर
                                                                 
                            
मेरा दुलारा गोरखपुर
बढ़ रहा शहर यह शान से
बढ़ रहा है शहर यह ध्यान से
है यह शहर शानदार
है यह शहर जानदार
यहां का विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर
यहां का विश्व प्रसिद्ध विश्व विद्यालय ज्ञान मंदिर
ठीक स्टेशन के सामने चेतक पर सवार
महा राणा प्रताप लिए भाला तलवार
देख कर इन्हें मन करता है उठाऊं तलवार
दूं काट शत्रुओं को, लड़ूं लड़ाई आरपार
लाऊं शक्ति मैं अपार
जीत जाऊं सारा संसार
मैं बागी बलिया वाला
मैं बागी बैरिया वाला
करूं कुछ चमत्कार
पाऊं शहर का दुलार
मेरा प्यारा गोरखपुर
नहीं है मेरे बलिया से दूर
नहीं है मेरे बैरिया से दूर
नहीं है मेरे देवरिया से दूर
नहीं है मेरे मुजफ्फरपुर से दूर
मेरा गुरू शहर गोरखपुर
मेरा कर्म भूमि गया, मुजफ्फरपुर
राप्ती के किनारे
है पैर पसारे
मेरा न्यारा शहर
मेरा दुलारा शहर
गोरखपुर
है धन धान्य से भरपूर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर