आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मातृभाषा

                
                                                         
                            अंग्रेजी बोलने से लाख गुना अच्छा है
                                                                 
                            
हिंदी बोला जाए
हिंदी में दिल खोला जाए
अंग्रेजी में धाक जमाने से अच्छा है
हिंदी से हृदय के तार जोड़ा जाए
अपने मातृभाषा से कटकर जाओगे कहां?
अंततः मां के आंचल में लौट कर आओगे यहां
छोड़ो दिखावा, असली रूप में आओ
मां का मुकुट सजाओ
हिंदी भोजपुरी बोल कर दिखाओ
मारीशस,फिजी,सूरीनाम नाम में हिंदी बोली जाती है
तो हमें हिंदी बोलने में शरम क्यों आती है?
मां मुझे तुझे सबको गले लगाती है
मां मुझे बार-बार बुलाती है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर