मैं हूं हिंदुस्तान का जवान
हूं बागी बलिया का जांबाज जवान
मेरे रग रग में बहता स्वाभिमान
हिंदुस्तान हित दे दूं मैं जान
झुका दूं मैं आज आसमान
सामने मेरे है गंगा का मैदान
चाहता हूं मैं हो जाऊं कुर्बान
ताकि सलामत रहे हिंदुस्तान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X