वह बोला," खा लो"
पुनः बोला,"खा लो
खा लो,खा लो"
मैं बोला," भूख भी होनी चाहिए"
वह बोला," लक्ष्य पा लो
पा लो, लक्ष्य पा लो"
मैं बोला," लक्ष्य पाने के लिए
दूर तक जाने के लिए
सफलता की भूख भी होनी चाहिए।"
बल पूर्वक खिलाओगे,वमन करेगा
अयोग्य को पद दोगे,गमन करेगा
या गबन करेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X