कौन कहता है मेरा देश कमजोर?
कौन कहता है मेरा देश कामचोर?
हैं हम ईमान,बलिदान वाले
है हम स्वाभिमान,शान वाले
हां हम छल कपट सीखे नहीं
हां हम धोखा देना सीखे नहीं
देकर धोखा बन कर भाई
हड़प लिया चीन हमारा चिन अक्साई
ईमानदारी
है कमजोरी
विश्वास है कमजोरी
सबको समझे अपना
तोड़ा सबने सपना।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X