मन में आते हैं विचार
हजार के हजार
ज्यादे नकारात्मक विचार
कुछ सकारात्मक विचार
मन पर करो अधिकार
अच्छे कर्म करो बार बार
कोई कुछ कहे
कहता रहे
कोई करेगा बड़ाई
कोई करेगा हिनाई
लोग तो कुछ कहेंगे
कुछ कहते ही रहेंगे
सुनो सबकी
करो मन की
तेरे पास है निर्णय का अधिकार
तेरे पास है ईमान का अधिकार
तेरे पास है ईश्वर का प्यार
बहती रहती है विचार की धार
करके स्वदेश से प्यार
करो कुछ चमत्कार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X