जिस मिट्टी में जन्म लिए
उसके लिए
क्या किए?
उसको क्या दिए?
केवल उससे लिए
क्या मिट्टी का कर्ज अदा किए?
कितना कर्ज अदा किए?
क्या कभी पता किए?
पता कीजिए
कुछ कर्म कीजिए
कुछ कर्म कीजिए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X