हर साल आता बाढ़ का पानी
गंगा,यमुना,चलती चाल तूफानी
सरयू, राप्ती और मंदाकिनी
रचती हर साल नई कहानी
बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर
काशी, चित्रकूट, बाराबंकी, लखीमपुर
आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर
देखो,डूब रहा है हमारा गोरखपुर
हर साल की यही कहानी है
गरीब जनता,फसल,जीव देते कुर्बानी हैं
नदियों के पानी की धार
मोड़ दे कोई सरकार
राजस्थान को पानी दे
सबको नई जिंदगानी दे
कलाम साहब का सपना
कोई सरकार बनाए अपना
पढ़े 'भारत (2020)दो हजार बीस में "
बढ़े भारत मानचित्र में
और सच्चे चरित्र में
ऐसी सरकार चलो हम बनाएं
बनें योगी और योगी बनाएं
की काल
महाकाल
बन जाए अवसर
आज इस धरा पर
चलो बदलें विचार
करें आत्म सुधार
चुनें भेदभाव रहित सरकार
चलो करें क्रांति अब चुनाव में
रहे न कोई अब अभाव में
या किसी के प्रभाव में
मुझे नूतन भारत बनाना है
भारत मां को सुंदर बनाना है
हमें हिम्मती हिंदुस्तान बनाना है
हमें भारत मां के मुकुट को सजाना है
अभी बहुत दूर तक हमें जाना है
शक्ति शाली,सुरक्षित हिंदुस्तान हमें बनाना है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X