जवानों के दीमाग में जहर न भरो
जवानों के दीमाग में अमृत भरो
जवानों को आतंकवादी मत बनाओ
जवानों को सभ्य नागरिक बनाओ
जवानों को सभ्यता सिखाओ
मत करो ब्रेन वाश
कि ये करें सत्यानाश
करो पूरा पूरा प्रयास
कि ये बनाएं सुंदर समाज
कि ये समझें शांति आज
कि ये बनाएं सुंदर संसार
इनमें छुपी है शक्ति अपार
इनसे न कराओ हथियार
का कुत्सित व्यापार
करो केवल शुद्ध प्यार
और जन सेवा का व्यापार
विकसित हिंदुस्तान बनाना है
सबको शिक्षित सभ्य बनाना है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X