बचाओ सच्चाई और ईमान
बच जाएगा हमारा हिंदुस्तान
देश हमारा था कितना महान
ज्ञान विज्ञान में था हमारा प्रथम स्थान
था यह उच्च शिक्षा का स्थान
सारे संसार से छात्र यहां आते थे
सभी ज्ञान लेकर यहां से जाते थे
था यहां नालंदा,तक्षशिला
और विक्रम शिला
था यह ज्ञान का आधार शिला
चलो, लौटा लाएं उस भारत महान को
स्वर्ग से सुंदर स्थान हमारे हिंदुस्तान को।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X