आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदुस्तान जागेगा

                
                                                         
                            करके हमारे देश के टुकड़े
                                                                 
                            
वे मुस्कुरा कर चल दिए
बदल कर हमारे मुखड़े
वे दुम दबाकर चल दिए
किसको दोषी कहूं मैं?
किसको कहूं निर्दोष?
किसको संतोषी कहूं मैं
किस पर करूं रोष?
बड़े बड़े नेता आए
हमको राह दिखाए
खुद भटक कर चल दिए
हमारे हिंद को बांट कर चल दिए
हमारे वृहद देश को काट छांट कर चल दिए
पाक,तिब्बत,बंगलादेश
सब था हमारा हिंद देश
अफगानिस्तान,ब्लूचिस्तान
सब था हमारा हिंदुस्तान
बगल में जो नेपाल है
जहां चीन चलता चाल है
वह भी तो हमारा ही था
चमकता हमारा तारा ही था
ढेर सारे दीपों को बुझा कर चल दिए
उल्टा पुल्टा हमें समझा बुझा कर चल दिए
पुनः हमारा हिंदुस्तान जागेगा
कायरता को पूर्णतः त्यागेगा
हक छिन कर लेगा,कर नहीं पसारेगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर