आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमारा हिंदुस्तान

                
                                                         
                            सबसे सुंदर सबसे प्यारा
                                                                 
                            
है हिंदुस्तान हमारा
अलग अलग हैं रूप रंग हमारे
अलग अलग हैं पहनावे हमारे
अलग अलग हैं धर्म हमारे
अलग अलग हैं देवी देवता हमारे
अलग अलग हैं देवालय हमारे
पर है एक गंगा
है एक तिरंगा
तीन तरफ से पानी
है दिल्ली राजधानी
हिमालय है मुकुट हमारा
काश्मीर है स्वर्ग सा प्यारा
एक हाथ में पुराण है
एक हाथ में कुरान है
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
हैं हम सभी भाई भाई
आकर सिकंदर जहां हारा
जो है विश्व का सहारा
जहां बहती वीरता की धारा
है वही देश हमारा
सबसे सुंदर सबसे प्यारा
कहीं पहाड़
कहीं पठार
कहीं गंगा का मैदान है
कहीं रेगिस्तान है
जहां शिवा,राणा, चौहान हैं
वही देश हमारा हिंदुस्तान है
जहां जहां घर घर में राम सीता हैं
जहां घर-घर में पावन गीता है
जहां आते खुद भगवान हैं
जो गुरू नानक का जन्म स्थान है
जो भगत सिंह,गोविंद सिंह का जन्म स्थान है
जो शून्य, दशमलव का जन्म स्थान है
हां वही हमारा हिंदुस्तान है।
- सहज कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर