आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गया, बलिया, मुजफ्फरपुर , राजस्थान

                
                                                         
                            कैसे दिखाऊं मैं अपना स्वदेश प्यार?
                                                                 
                            
कैसे बताऊं स्वदेश की महिमा अपार?
बहती जहां अमृत की धार
हैं जहां अनेकों पर्वत पठार
है जहां गंगा का कछार
हैं जहां वीरों की कतार
है जहां गंगा की तेज धार
है जहां संगठित परिवार
है जहां उत्तर प्रदेश,बिहार
है जहां वीरों का राजस्थान
है जहां गंगा का मैदान
है जहां पृथ्वीराज चौहान
है जहां राणा,शिवा महान
है जहां भगतसिंह बलवान
जहां झांसी की रानी है
जहां हर जिले की कहानी है
जहां बागी बलिया जिला स्वाभिमानी है
जहां मंगल पांडे जैसे वीर बलिदानी अमर हैं
जहां मुजफ्फरपुर में खुदीराम की कुर्बानी अमर है
जहां गया की पावन धरती की कहानी अमर है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर