आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गान दुर्गा मां के

                
                                                         
                            दुर्गा जी के गान गूंज रहे हैं गली गली
                                                                 
                            
भक्ति की पावन पवन बहुत तेज चली
दस दिन तक दुर्गा जी रहेंगी विराजमान
हैं भक्ति के गीत गूंजायमान
भक्ति के गीत से गूंजेगा हिंदुस्तान
हिंद हमारा है धर्म परायण
यहां हैं वेद गीता रामायण
सभी ने दिया अपना अपना योगदान
सबके सहयोग से है पंडाल शोभायमान
है भक्ति में डूबे बच्चे बुढ़े और जवान
भक्तिमय हुआ है हमारा हिंदुस्तान
शांतिमय,शक्तिमय हुआ है हिंदुस्तान
यदि कोई विदेशी आज आएगा
दांतों तले उंगली दबाएगा
भक्ति भाव को वह समझ नहीं पाएगा
हमारा हिंदुस्तान है अनोखा देश प्यारा
ईश्वर उतरते हैं धरा पर जानता है हिंद हमारा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
57 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर