बरसात के मौसम में कब हो जाए पानी?
इस में कब आ जाए मौसम तूफानी?
किसी ने नहीं जानी,किसी नहीं पहचानी
ले लो छाता बरसाती,भले लोग कहे देहाती
सुरक्षा ही है अपनी थाती,करके चौड़ी छाती
चलते जाओ,चलो लिखो नई कहानी
भले लोग कहे गंवार,और अज्ञानी
बढ़ते जाना जीवन की कहानी
पीछे हटना है,मौत की निशानी
बरसात के मौसम में कब आ जाए पानी?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X