समय समय की बात है
कभी दिन कभी रात है
कभी मिलता सम्मान है
कभी मिलता अपमान है
रखो साहस तो कदमों में जहान है
भरना हमें और ऊंची उड़ान है
उड़ाना हमें पुष्पक विमान है
बदलना हमें सारा जहान है
बदलो अंदर का संसार
करके निरंतर सुधार
चलो बनाएं नया संसार
चलो हिंदुस्तान को
अपने भारत महान को
बना दें और सुंदर
बना दें और बेहतर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X