ऐ मेरे दिल!
छोड़ महफिल
स्वदेश से प्यार कर
देकर बड़ा बलिदान
स्वदेश प्यार का इजहार कर
लेकर हाथों में संविधान
नियम से सारे काम कर
ऐसा कर काम कि हिंद इतराए तेरे काम पर
है अंधेरा, चल घाम कर
खुद को कर, दिनकर
ऐ मेरे दिल!
कर बड़ा दिल।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X