ठहरे हुए अश्कों को बहाने पे तुला है
जो मुझ को हँसाता था, रुलाने पे तुला है
अब होगी अदा यूसुफ़-ए-किनआन की सुन्नत
इक भाई मिरा, मुझ को मिटाने पे तुला है
हमराज़ बनाया था जिसे मैं ने वही तो
अब घर में मिरे आग लगाने पे तुला है
तक़दीर क्या बदली कि मिरा दोस्त ही मुझ को
औक़ात मिरी याद दिलाने पे तुला है
अफ़राद ज़्यादा हैं ग़रीबी का ये आलम
इक बूढ़ा कई बोझ उठाने पे तुला है
वाक़िफ़ नहीं तक़दीर के वो रद्द-ओ-बदल से
माँ बाप को घर से जो भगाने पे तुला है
महबूब के आने की ख़बर फैल गई क्या
अंजुम भी मकान अपना सजाने पे तुला है
-अंजुम लखनवी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X