आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक रिश्ता कच्चे धागे का....

                
                                                         
                            एक रिश्ता कच्चे धागे का....
                                                                 
                            

यूं तो कुछ महंगा भी नहीं है।
पर इतना सस्ता भी नहीं है।
वचन सुरक्षा संरक्षण का,
मुश्किल है आसां भी नहीं है।

बिन बोले का बिन मांगे का
एक रिश्ता कच्चे धागे का....

राखी की तस्वीर है भाई।
फूलों की जंजीर है भाई।
तनहा क्यों महसूस करे तू,
बहना तेरा वीर है भाई।

रखवाला सोते जागे का
एक रिश्ता कच्चे धागे का....

मैं हूं तेरी प्यारी बहना।
बचपन साथ गुज़ारी बहना।
आ जाना रक्षाबंधन पर,
तेरी राह निहारी बहना।

रखना मान सदा रिश्ते का
एक रिश्ता कच्चे धागे का...
-अंजुम अल हसन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर