रूठी रूठी प्रीत तुम्हारी
आंसू आंसू प्यार हमारा।
देखो बीत न जाए
ऐसे जीवन सारा।
सुनना चाहो
या ठुकरा कर जाओ।
गीत तुम्हारे ही गाएगा
ये सासों का एक तारा।
इतना मत रूठो की
दिल की धड़कन ही रुक जाए।
फिर तन्हा रह जाएगा इनकार तुम्हारा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X