आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन एक पंछी

                
                                                         
                            मन एक पंछी उन्मुक्त गगन का
                                                                 
                            
,पर बंधा है धागे से इस जीवन का
।पल में ब्रह्मांड की सैर कर आए
,पल में एक तिनके से भी डर जाए
।इसमें उठते हैं विचारों के बवंडर,बाहर है शांत
, पर अशांत है अंदर।कभी मोह की लहरों में बहता है,
कभी वैराग्य की गुफा में रहता है।
इसे जीतना ही सबसे बड़ी जंग है
,जिसने जीत लिया, ईश्वर उसके संग है।
इस कोने में उम्मीदों का दीया जलता
,उस कोने में शंकाओं का साया पलता
।पल में राजा, पल में रंक बना देता,
इसकी मर्ज़ी के आगे कहाँ किसी का चलता!
इसके भीतर ही नफ़रत है,
इसके भीतर ही प्यार छुपा।
इसके भीतर ही कोलाहल,
इसके भीतर ही संसार छुपा।
यह चाहे तो वैराग्य जगा दे,
यह चाहे तो ज़ंजीर बना दे,
सुलझाए तो यह खुद ही ईश्वर,
उलझे तो गहरी ज़ंजीर बना दे।
-अंजनी मिश्रा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर