आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गर्भ में पूछता क्या है शिशु

                
                                                         
                            *गर्भ में पूछता क्या है शिशु*
                                                                 
                            

डर लगता है, घनघोर अँधेरा है,
चारों ओर पानी ही पानी है।
तेज़ हवाओं का झोंका है,
नहीं दिखता, कहाँ हूँ?
आवाजें आती हैं, सिसकियाँ सुनता हूँ।
किसे किसका इंतज़ार है?
क्यों और कहाँ भेज रहे हो, प्रभु?

प्रभु धड़कन बनकर उसके भीतर समा गए।
लोरी गाकर सुलाया,
धड़कनों की तान सुन शिशु मुस्काए।
कभी बाहें फैलाए,
तो कभी टाँगें उठाकर नाचे।
मुश्किल का समय
आसानी से बीत गया।

प्रभु बोले, अब तुझे मंज़िल मिल जाएगी,
भूल तो नहीं जाएगा?

फिर से डर गया शिशु,
तुम मुझे नहीं छोड़ सकते।
प्रभु बोले, हाँ, नहीं छोड़ सकता।
और फिर उसके भीतर छिप गए...

रोता हुआ बाहर आया,
भूखा-प्यासा,
कोई भी नहीं जिसे वह जानता था।
किसी ने बाँहों में उठाया,
सीने से लगाया,
अमृत-रस पिलाया।
एक रिश्ता मिला, जिसे उसने माँ कहा...

वही धड़कन याद आई,
जिसकी धुन पर प्रभु संग नाचता था।
चेहरा मुस्काया,
“दो माह में पहचान हुई,”
पिता के रूप में भगवान दिखा,
तो खूब खिलखिलाया।

नाम मिला, रिश्ते मिले, प्यार मिला,
गुरु और मित्र मिले।
कुछ पाता रहा, तो कभी
कुछ खोता रहा।
रास्ते का कुछ पता नहीं,
फिर भी मंज़िल तक पहुँचता रहा।

कुछ पा लिया तो सुख है,
न मिला तो दुःख है।

थक गया जब,
और फिर से अकेला हो गया,
डर गया शिशु, रोने लगा।
“हाथ पकड़कर कौन हवा में
उड़ाकर फिर कहाँ ले जाने लगा?”
फिर नया संगीत सुनाने लगा।

डर लगता है,
घनघोर अँधेरा है,
चारों ओर अँधेरा है।
आवाजें आती हैं,
सिसकियाँ सुनता हूँ।
किसे किसका इंतज़ार है?
और क्यों? कहाँ भेज रहे हो, प्रभु...?

—अनीता ‘निधि’
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
53 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर