आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम बहनों का अपना घर

                
                                                         
                            आज हमारे पहले अपने घर का गृह प्रवेश है,
                                                                 
                            
इसकी ईंट-ईंट पर हम बहनों के सपनों का लिखा लेख है।"
इस घर में हम अपने आत्मसम्मान के साथ रहेंगे,
सुबह उठकर किसी की गुस्से से भरी
नजरों को नहीं सहेंगे।
गर्मी की छुट्टियों में लेकर आऊँगी सारे बच्चों को
"यहाँ प्यार मिलेगा इतना कि बच्चों को नानी का प्यार याद तो आएगा, पर उनके आँगन की कमी नहीं खलेगी।"
ना बोझ बनेंगें हम किसी भाई के कंधो पर
ना ही यहाँ सास के तानों की बरसात होगी।
ना सुनाई देंगी बिदाई में खर्च होने की बातें
ना ही घर में भीड़ बढ़ने पर पति को कोई परेशानी होगी।
हम भी कुछ दिन आजाद पंक्षी बन उड़ेंगे
अपने घर में अपनी मर्जी से काम करेंगे।
आयेगी कभी मेरी पसंद तो कभी बहनों के
पसंद के खाने की खुशबू,
दूसरों की पसंद को हम अपनी पसंद नहीं कहेंगे।
बिताकर कुछ खुशियों से भरे दिनों को ,
वापिस यहीं मिलने का वादा कर
हम फिर से अपनी -अपनी ससुरालों में जा बसेंगे।
हमें गर्व है अपने माँ-बाप पर जिन्होंने
घर, परिवार,रिश्तेदारों से तालमेल बिठाने के साथ-साथ
हमेँ अपना आत्मसम्मान बचाना भी सिखाया है।
-अनिता शर्मा बुंदेलखंडी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर