आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तिरंगे की शपथ

                
                                                         
                            तिरंगा जब नभ में लहराए,
                                                                 
                            
मन में दीप हजार जलाए,
केसरिया साहस बन जाए,
श्वेत शांति का संदेश सुनाए।

हरा रंग समृद्धि की आशा,
चक्र कहे—चलते रहना,
भारत माँ की पावन माटी,
सीख सिखाए मिलकर रहना।

जिन वीरों ने प्राण लुटाए,
हँसकर फाँसी के फंदे चढ़े,
उनके त्याग की अमर कहानी,
आज भी हमारे दिल में गढ़े।

सीमा पर जो प्रहरी जागे,
तब हम चैन से सोते हैं,
उनके साहस की छाया में
हम सपनों के बीज संजोते हैं।

न जाति रहे, न भेद रहे,
न मन में कोई दीवार रहे,
हर भारतवासी के हृदय में
भारत माँ का प्यार रहे।

हम शिक्षा से दीप जलाएँ,
श्रम से देश महान बनाएँ,
सत्य, अहिंसा, प्रेम की राह पर
नव भारत का स्वप्न सजाएँ।

आज स्वतंत्रता-दिवस पर हम
एक नया संकल्प उठाएँ—
देश हमारा, मान हमारा,
इसकी शान सदा बढ़ाएँ।

जब तक साँस रहे इस तन में,
भारत का गुणगान रहे,
तिरंगा यूँ ही ऊँचा लहराए,
भारत सदा महान रहे।
- अनिता चतुर्वेदी 'मनस्वरा'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर