बिखर के रह गए हम तेरे जाने के बाद,
जुड़ नहीं पाए कभी तेरे जाने के बाद।
अधूरी सी रह गई ये ज़िंदगी तेरे बाद,
कोई तुमसा मिला ही नहीं तेरे जाने के बाद।
अब तो हर रात अमावस की रात है,
चराग़ भी बुझ गए सारे तेरे जाने के बाद।
आंखों में अश्क है दिल सुबक रहा है,
हम कभी हँस न सके तेरे जाने के बाद।
इस दिल के शहर की रौनक़ कोरी हो गई है,
हर एक रस्ता सूना है तेरे जाने के बाद।
उम्मीद आज भी बाकी है तेरे आने की,
नज़रें उलझी हैं दर पर तेरे जाने के बाद।
-अनिला विर्णवे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X