आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विचलित मन

                
                                                         
                            मन तू इतना विचलित क्यूँ है,
                                                                 
                            
डरा डरा सा, थका थका सा
अस्थिरता का दामन थामे ,
बुझा,बुझा सा, क्यूँ अड़ा हुआ है
खुद को समझाता क्यूँ इतना,
जो होता है,वह हो जाने दे
अवसादों को मिट जाने दे
तूफ़ानों को आने दे तू
हृदय पटल से टकराने दे
झंझावातों से घिर कर ही
ठौर- ठिकाना पायेगा तू
ठेस न जब तक लगेगी तुझको
राह नहीं दिख पायेगा
अपने कब हो जाते पराये
जान कभी ना पायेगा
मुश्किलों से जूझ जूझ कर
ख़ुशियों का प्रकाश ढूँढ तू
ग़म की पहर, जब बीतेगी
ख़ुशियों की उमर, लग जायेगी
ख़ुशियों की उमर, लग जायेगी।।
अनिल


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर