तुम न आए तुम्हें आना भी न था
मुझे लौटने का बहाना भी न था
मेरे परवाज़ पर थे तीर बहुत
सिर्फ तेरा मैं निशाना ही न था
यूं तो दुनिया थी तरफदार तेरी
कोई मुझ जैसा दीवाना तो न था
कुछ सितारे भी तोड़ लाने थे
आसमानों को झुकाना भी न था
बस हकीकत बयानी करनी थी
और दिल तेरा दुखाना भी न था
कुछ सलीके से तोड़ना था दिल
इस तरह मुझको रुलाना भी न था
इस वहम में तेरी गलियों में रहा
मेरा कुछ और ठिकाना भी न था
तुमको आंखों में छुपा रखना था
और पलकों को गिराना भी न था
मेरा सब कुछ तुम्हीं ने लूटा है
दिल ए बरबाद चुराना भी न था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X