हालात कैसे कैसे, खयालात कैसे कैसे
खिले मेरे चमन में, गुलाब कैसे कैसे
मुफलिस नहीं थे यारों, निकले थे जब सफर को
लुटते गए सफर में ,असबाब कैसे कैसे
जो मौज आया कर ली,तब तो जरा न सोचा
लेगी ये जिंदगानी, हिसाब कैसे कैसे
तुम इतने दूर थे कि छू भी न तुमको पाए
यूं देखे हमने तेरे हैं ,ख्वाब कैसे कैसे
भँवर में हो या साहिल पर कश्ती ही जानती है
तूफान कैसे कैसे, पतवार कैसे कैसे
काबिल नही थी दुनिया, इसमें रहा भी जाए
करते रहे हम जाने, निबाह कैसे कैसे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X