हम जो उल्फ़त में हैं नाकाम हुए
सच कहो किसने तीर मार लिए
और मुफलिसों के पास दौलत क्या
एक दिल था उसे भी हार लिए
ये न पूछो कि कैसे जीते रहे
सांस जिंदगी से कुछ उधार लिए
हमने हर दफा वही कसम तोड़ी
फिर वही कॉल उठा आज लिए
कुछ हसीन थी मगर किताबों में
दुनिया मुझसे मिली बाजार लिए
खुदगर्ज दुनिया में मैं जीता रहा
न पूछो कैसे दिले खुद्दार लिए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X