हाथों में सबके तीर है कमान है
अपना शगल है तो फकत उड़ान है
हर शख्स की अपनी कोई कहानी है
हर शख्स जिंदगी से कुछ हैरान है
मंजिल भी रखती है उसकी खैरो खबर
राही मगर इस बात से अन्जान है
मिली है जिंदगी तो जिए जाने को
जीना भी मगर कुछ नहीं आसान है
दरिया का मुसाफ़िर ये जान जाएगा
साहिल से कोई फिर उठा तूफान है
किसको मिली हैं चाहतें या खो गईं
कह देता है कोई या बेजुबान है
कोई नहीं है फिर भी छलक जाएगा
इस दिल की हसरतों में वो उफान है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X