आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्यास ऐसी कि हर दरिया को हैरानी है

                
                                                         
                            प्यास ऐसी है कि हर दरिया को हैरानी है
                                                                 
                            
सब्र ऐसा कि कयामत की इक कहानी है
हम तो बेफिक्र बहुत,हम तो बेताब बहुत
बदलता मौसम है, या रुकती हुई रवानी है
कब आग बरसा दे,बरसा दे कब पानी जाने
आसमान की तो हरेक, बात आसमानी है
ढूंढने लगा अब इन्सान ग़मों में खुशियां
क्या सजा दें इसे कुदरत की पशेमानी है
दूर से देखते हैं हम,खेल सभी दुनिया के
चाल क्या,पैंतरे क्या वजीर,राजा रानी है
इतना जल्वा तेरा,हम तेरे अभी हो न सके
और इस बात पर दुनिया मेरी दीवानी है
लौट आयेंगे हम जब पांवों में थकन होगी
हर तरह से अभी दुनिया भी आजमानी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर