तेरी दिलफरेबियां नहीं होतीं
तो ,मेरी रुसवाईयां नहीं होतीं
कभी मजबूरियां होती हैं कई
जिन्दगी यूं बेवफा नहीं होती
दर्द भी तो जिंदगी का हिस्सा है
यह इतनी बुरी बला नहीं होती
इस किताब का पन्ना भी पलट
खुद खुली खिड़कियां नहीं होतीं
कुछ पाबन्द रहा आना था
इतनी पाबंदियां नहीं होतीं
तै है तुमने कुछ ऐसा किया होगा
यूं ही सरगोशियां नहीं होतीं
सर उठाने में क्या ही दिक्कत है
किससे कुछ गलतियां नहीं होतीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X