दिल से नहीं गया,वो खयालों में रह गया
आया नहीं वो लौट कर आने को कह गया
वो अब्र अक्सर,जो उड़ा करता था यहीं
बरसात के आने पे कहीं पर बरस गया
ग़म कितने याद आए तेरे गम के बहाने
काई दिखी,जो झील का पानी उतर गया
फिर इस सराय में कोई आएगा मुसाफिर
फिर इस सराय से कोई तेरी तरह गया
ठहरे हुए पानी में लरजता था हवा से
सैलाब में जाने कहां पत्ता वो बह गया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X