गुलजार हो रहे हैं, बाजार नफ़रतों के
उनको मुफीद ज्यादा व्यापार नफ़रतों के
किसने हमें उभारा,हम ढूंढते हैं उसको
हम डूब भी गए थे, दरिया में हसरतों के
भाने लगी थी हमको ताजा गुलों की खुश्बू
मुरझाए उनको देखा, गुच्छों में गुलदस्तों के
लूटा हमें है मिलकर, नाकामियों ने मेरे
दिल में उठे हैं कितने, तूफान वहशतों के
होगा कोई पाकीजा, मैं उसकी खोज में हूं
वरना सभी दिखे हैं, सौदे में अस्मतों के
सोये तसल्लियों के, आगोश में सुकूं से
आए हुजूम कैसे, बिस्तर पे सिलवटों के
जब इश्क हो गया था,लाज़िम भी निभाना
चर्चे हैं शहर भर में,बस मेरी जुर्रतों के
खूबी है या कमी है, बेलौस होना मेरा
कितने तो हैं दीवाने,इन मेरी आदतों के
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X