आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिंदगी बतला गई

                
                                                         
                            खत्म होते होते सारी बात मुझ पर आ गई
                                                                 
                            
मैं सुलझने जा रहा था फिर मुझे उलझा गई
हम सकूं में थे नजारे ऊंघ रहे थे बेखबर
एक हवा गुस्ताख़ सी जुल्फें तेरी बिखरा गई
इश्क से आगे भी है दुनिया कभी सुनते थे हम
कितनी दुश्वारी हुई जब बात खुद पर आ गई
तू महज इक ख्वाब है,दुनिया हकीक़त है महज
राज की ये बात मुझको जिंदगी बतला गई
आईनो की नुमाइश, शहर में अंधों के क्यों
पत्थरों की बारिशें फिर से हमें समझा गईं
जीते थे हम भी शराफत से कभी यह जिंदगी
जो नहीं बुझ भी सकी फिर तिश्नगी जगा गई
सह न पाई दरिया की गहराई दिल की उलझनें
मैं सकूं से डूबा फिर भी लाश तो उतरा गई
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर