लचक जाना था जरा सा ,टूटना भी नहीं था
हमें हर ऐरे गैरे से तो रुठना भी नहीं था
रह गए हैं हल्के अभी निशान से दिल पे
यूं दाग मोहब्बत का छूटना भी नहीं था
दौलत नहीं कुछ और थी, दिल के सिवाए
तुमको गरीब को तो लूटना भी नहीं था
खुश्बू को दरकिनार कर आगे चले जाते
हरेक बाग में गुलाब ढूँढना भी नहीं था
थम जाना मौत ही है,चलते जाना जिंदगी
होते थे तमाशे, तुम्हें रुकना भी नहीं था
वो नेकियां होती रही वफ़ा के नाम पर
हर कर्ज जरूरी, बसूलना भी नहीं था
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X