लड़खड़ाती जा रही है जिंदगी
पर नहीं गिर पा रही है जिंदगी
अब नहीं लेती मेरी कोई खबर
मुझसे भी उकता रही है जिंदगी
लानतें कुछ भेजकर मुझको, तुझे
सब चाहतें फरमा रही है जिंदगी
ख्वाबों में आना तेरा होता नहीं
उलाहने यूं दिए जा रही है जिंदगी
फिर कोई नादानी कर आई है क्या
क्यों मुझे बहला रही है जिंदगी
चेहरा हाथों से ढंक, नजरें झुका
छेड़कर शरमा रही है जिंदगी
ख्वाब तेरे देख कर,खामोश है
जाने क्यों अलसा रही है जिंदगी
फिर कोई नादानी कर आई है क्या
क्यों मुझे बहला रही है जिंदगी
बे पिए नहीं था हौसला, पीकर
डगमगाती जा रही है जिंदगी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X