रूप में आखिर क्या रखा है
गौर से मत देखो धोखा है
मैं तो तुमसे दूर बहुत था
शायद किस्मत का धक्का है
मुझको वो पहचानता होगा
देर से मुझको देख रहा है
मुझसे मेरा हाल न पूछो
गली गली में शोर मचा है
कल तक वो था एक अजनबी
आज जो मुझसे लगा खड़ा है
मुड़ मुड़ कर वो दूर गया है
लौट भी आएगा पक्का है
मेरी मुट्ठी मत खुलवाना
हाथ में कोई नाम लिखा है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X