किस्सा शायद शुरू हुआ है अभी
दिल का चिराग बुझ गया है अभी
रह गया था जो आबाद होते होते
वही शायद फना हुआ है अभी
वो जो मुझसे कभी मिला ही नहीं
शायद फिर से जुदा हुआ है अभी
अधजली सी है कोई चीज यहां
मौसम धुआं धुआं हुआ है अभी
तेरे आ जाने के कुछ आसार नहीं
फिर से मुझको गुमां हुआ है अभी
शुरू हुई नहीं और,खत्म हुई
कहानी मेरी वो सुना रहा है अभी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X