आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शूर, सुर, सूर

                
                                                         
                            शूर वही, जो सत्य-पंथ पर,
                                                                 
                            
हँसकर शीश चढ़ाए।
संकट चाहे लाख खड़े हों,
पग पीछे न जाए।*

सुर वह, जिसकी मधुर तान से,
मन का तम मिट जाए।
सूखे अधरों पर मुस्कानें,
जीवन-गीत सुनाए।

सूर भले ही नयन-विहीन हो,
दुनिया को समझाए।
बाह्य-नयन जब राह न देखें,
अंतर-दीप दिखाए।

*शूर बने तो कर्म पवित्र हों,*
*सुर बने तो देवत्व मन।*
*सूर बने तो अंतर्दृष्टि से—*
*जग हो ज्योतिर्मय धन।*

शब्द तीन हैं, अर्थ अनोखे,
भाव मगर एक—
शूर हृदय हो, सुरमय जीवन,
सूर-दृष्टि हो नेक।
-पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर